संस्करण 11
1801 Varsity Drive
Raleigh, NC 27606-2072 USA
Phone: +1 919 754 3700
Phone: 888 733 4281
Fax: +1 919 754 3701
dmidecode उपयोगिता अब तंत्र प्रबंधन BIOS (SMBIOS) संस्करण 2.8 का समर्थन करता है, जो dmidecode को बिल्ड और तैनाती को हार्डवेयर के कई प्रकारों पर स्वचालित करने के लिए सक्रिय करता है.
Red Hat समर्थन औज़ार अब बेहतर त्रुटि संदेश दिखाता है जब यह औज़ार डिबग संकेत को डाउनलोड करने में असमर्थ है, उदाहरण के लिए अपर्याप्त डिस्क स्थान के कारण.
redhat.repo फ़ाइल को उपयोक्ता संलग्नक के बाद उत्पन्न करता है और yum उपयोगिता के लिए प्रतीक्षा नहीं करता है.
सदस्यता क़िस्म क्षेत्र को सदस्यता प्रबंधक में शामिल किया गया है. आप कमांड लाइन अंतरफलक में क्षेत्र देख सकते है साथ ही साथ आलेखीय उपयोक्ता अंतरफलक ताकि प्रयोग किए जा रहे सदस्यता के प्रकार के बारे में सूचित किया जा सके, जो उस विशेषता को निर्धारित करता है जो सदस्यता आचरण को ड्राइव करता है.
rhsm-debug system औज़ार एक टार फ़ाइल बनाता है जो बग रिपोर्ट में संलग्न किए जाने के लिए फ़ाइल को समाहित करता है.
subscription-manager list --available कमांड के आउटपुट में दो नए क्षेत्र जोड़े गए हैं. Provides क्षेत्र अब उत्पाद के नामों को दिखाता है जिसके लिए तंत्र उपयुक्त है. अनुशंसित क्षेत्र को GUI के साथ समानता और सुसंगतता देने के लिए जोड़ा गया है.
subscription-manager list --available कमांड अब स्टॉक-कीपिंग यूनिट (SKU) को अब शामिल करता है.
virt-who एजेंट Red Hat Enterprise Linux 5.11 पर चलता है, virt-who अब VMWare ESXi के साथ संचार कर सकता है और Red Hat सदस्यता प्रबंधक के लिए अतिथि मैपिंग सूचना और मेजबान को हासिल करता है.
| पुनरीक्षण इतिहास | |||
|---|---|---|---|
| पुनरीक्षण 0.0-0.0 | Tue Aug 05 2014 | ||
| |||